भिलाई शहर आगामी 12 से 20 सितंबर में एक अभूतपूर्व धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। भिलाई के आईटीआई ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामकथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज (Pujya Rajan Ji Ram katha Bhilai) के श्रीमुख से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियाँ आज भूमि पूजन के साथ विधिवत प्रारंभ हो गईं।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, जिला भाजपा पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं रामभक्त शामिल हुए। उपस्थित जनसमूह ने जय श्रीराम के उद्घोषों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

आयोजक मंडल जीवन आनंद फाउंडेशन, भिलाई की ओर से जानकारी देते हुए विनोद सिंह, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष एवं पार्षद, नगर निगम भिलाई ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, आस्था, सेवा और सद्भाव का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा – “श्रीराम कथा न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह जीवन की दिशा बदलने वाली दिव्य अनुभूति है। भिलाईवासियों को इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनना चाहिए।” (Pujya Rajan Ji Ram katha Bhilai)

पूज्य राजन जी महाराज (Pujya Rajan Ji Ram katha Bhilai) अपने अद्भुत वाणी और गहन व्याख्यान से लाखों श्रोताओं के हृदय को स्पंदित कर चुके हैं। उनके श्रीमुख से होने वाली कथा हर वर्ग और हर आयु के श्रोताओं को आत्मिक शांति एवं जीवन के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। आयोजकों का कहना है कि 12 से 20 सितंबर तक होने वाला यह आयोजन न केवल भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के धार्मिक मानचित्र पर एक ऐतिहासिक अवसर होगा। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन आयोजन की सफलता के लिए श्रीराम नाम स्मरण करते हुए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Share this -