रायपुर । 1 नवम्बर की शाम छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 (chhattisgarh rajyotsava 2026) में चौंकाने वाला दृश्य देखने मिला जब केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूरे साय मंत्रीमंडल की उपस्थिति में राज्योत्सव की शुरुआत हुई और पहले ही कार्यक्रम के रूप में मराठी का लावणी नृत्य की प्रस्तुति हुई।

इसपर भाजपा के समर्थकों और छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है पत्रकार सत्या राजपूत ने लिखा है:

“सरकार ल बदनाम करे के ठेका कोन ले हे ? का ये सरकार ल निपटाय के साजिस हे ?  छत्तीसगढ़ बने के उत्सव, राज्योत्सव के सांस्कृतिक सुरुवात मराठी गीत-संगीत ले होय हे, ये सब के पट कथा लिखईया जेन भी हे ओला सरकार के एकठन डर नई हे, केंद्रीय मंत्री, राज्य केंद्री मंत्री, मुख्यमंत्री संग जम्मो मंत्री बईठे रहिन…अब देखे ल परही सरकार ह अब का करही ? आगी लग गे हे, कुहरा उड़ गे हे..!”

Link: https://www.facebook.com/share/r/1EHoiNfEck/

वहीं भाजपा समर्थकों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया में मुख्य रूप से लिखा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर अफसरशाही हावी है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसपर नागपुर से चलने वाली सरकार होने, छत्तीसगढ़ महतारी को अपमानित करने वाला कदम बताया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 (chhattisgarh rajyotsava 2026) के लिए निर्मित पोस्टरों में छत्तीसगढ़ महतारी का फोटो नहीं लगाने पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और कांग्रेस पार्टी पहले ही हमलावर है। अब मराठी नृत्य से छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव की शुरुआत ने नए विवाद को तूल दे दिया है। देखना दिलचस्प सरकार इसे चूक मानकर सम्बंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करती है या आपत्तियों को अनदेखी करती है। बहरहाल राज्योत्सव और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं राज्योत्सव से इतर छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस का आनंद उठाएं।

इंस्टाग्राम पर मंत्रियों में विजय शर्मा अव्वल सांसदों में लक्ष्मी वर्मा ने किया टॉप ये नेता रहे फिसड्डी

Share this -