रायपुर | 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (Chhattisgarh Foundation Day) पर सोशल मीडिया से चौंकाने वालें आंकड़े निकलकर सामने आए। भाजपा मंत्रियों और सांसदों द्वारा दी गई राज्य स्थापना दिवस की बधाई पर जनता ने हाथों-हाथ लिया उन्हें प्रतिक्रिया में बधाई भी दी। raipurwala.com की खोजी टीम में शाम 6 बजे तक एक डाटा निकालकर रिपोर्ट एकत्र किया जिसमें मंत्रियों, सांसदो द्वारा किए गए पोस्ट और ऊपर आए Likes का डेटा है।

Chhattisgarh Foundation Day में आंकड़ों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार किया गया जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आएं। डिप्टी CM विजय शर्मा एक बार फिर सोशल स्कोर में लाइक और कमेंट के मामले में टॉप किया है। वहीं छत्तीसगढ़ के सबसे युवा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का वीडियो संदेश दूसरे नंबर पर रहा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीसरे स्थान पर रहे जबकि वित्त मंत्री ओपी चौधरी को चौथा सबसे ज्यादा इंटरैक्शन मिला है।

सांसदों में चौंकाने वाला नाम राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का निकलकर आया जिन्हें 11 केबिनेट मंत्री से भी अधिक इंट्रैक्शन मिला है। दूसरे नंबर पर राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे है, तीसरे पायदान पर विजय बघेल और चौंथे पायदान पर बस्तर सांसद महेश कश्यप हैं।

ये आंकड़े केवल इंस्टाग्राम के हैं चूंकि GenZ सर्वाधिक इंस्टाग्राम पर ही एक्टिव है और इंस्टाग्राम का एक्टिव यूज़र बेस भी सर्वाधिक है इसलिए स्थापना दिवस (Chhattisgarh Foundation Day) पर इंस्टाग्राम के Interaction को ही नोट किया गया है. इसमें नेताओं द्वारा किए गए पहले पोस्ट जिसमें राज्य स्थापना दिवस को लेकर बधाई दिया गया उसे नोट किया है। हालांकि कुछ नेताओं ने बाद में वीडियो संदेश द्वारा दूसरा पोस्ट भी जारी किया है। इंस्टग्राम पर Like संख्या और नाम सूची इस प्रकार है:

  1. विजय शर्मा -6562

  2. गुरु खुशवंत साहेब – 2031

  3. विष्णुदेव साय -1213

  4. ओपी चौधरी – 623

  5. लक्ष्मी वर्मा -306

  6. अरुण साव -268

  7. गजेंद्र यादव -227

  8. तोखन साहू -212

  9. संतोष पांडे -151

  10. विजय बघेल-143

  11. रामविचार नेताम-106

  12. महेश कश्यप -100

  13. राजेश अग्रवाल -85

  14. लखन लाल देवांगन-75

  15. लक्ष्मी रजवाड़े 56

  16. किरण सिंहदेव -52

  17. टंकराम राम वर्मा -52

  18. केदार कश्यप -51

  19. दयाल दास बघेल -51

  20. चिंतामणि महराज -42

  21. भोजराज नाग -37

  22. रूपकुमारी चौधरी -26

  23. कमलेश जांगड़े -05

  24. डॉ रमन सिंह – पोस्ट ही नहीं किए इंस्टाग्राम में

  25. बृजमोहन अग्रवाल – पोस्ट ही नहीं किए इंस्टाग्राम में

आंकड़ों का संबंध सीधे तौर पर लोकप्रियता से नहीं है होता यहां गौर करने वाली बात है कि सभी नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या में भी बड़ा अंतर है। यह भी संभव है कि कई नेताओं ने लोकप्रियता बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने के लिए बूस्टिंग का भी सहारा लिया हो। कई नेताओं की इंस्टग्राम ID जाम हो चुकी यानि Reach बहुत ही घट गई है तो कुछ नेताओं की Reach बहुत अच्छी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बाद में वीडियो संदेश भी जारी किया है जिसे अच्छा रेस्पॉन्स मिला है उसके बाद कई नेताओं ने अलग से और Reel पोस्ट किए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं किया है। यह उनकी पोस्टिंग या PR स्ट्रेटजी का हिस्सा हो सकता है कि बधाई पोस्ट को अन्य प्लेटफॉर्म जैसे Facebook या X पर पोस्ट करें।

चौंकाने वाला डेटा जांजगीर-चांपा के सांसद कमलेश जांगड़े का जिन्हें इंस्टग्राम पर महज 5 Like ही मिले है। यानि उनके परिवार और समर्थकों ने भी इस पोस्ट Like नहीं किया है। केबिनेट मंत्रियों में सबसे कम वनमंत्री केदार कश्यप और दयालदास बघेल को Likes मिलें है। एक और चौंकाने वाला आंकड़ा है भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष और महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी का जिन्हें राष्ट्रीय पदाधिकारी होने के बावजूद महज 26 likes ही मिले। (Chhattisgarh Foundation Day)

आपको बता दें कि सोशल मीडिया की हेल्थ कई चीजों से बिगड़ी हुई हो सकती है। जिसमें कुशल सोशल मीडिया प्रबंधक की कमी, खराब बूस्टिंग स्ट्रेटेजी के कारण Fake Followers जुड़ना, AI से बने पोस्टर और वीडियो का उपयोग, पोस्टर की गुणवत्ता प्रमुख है। इन आंकड़ों को पढ़ें, मूल्यांकन करें और अपने जनप्रतिनिधि तक उनके समर्थकों तक पहुंचाएं।

Share this -