आप में से बहुत से लोगो को दुनिया के अलग-अलग शहरों में घूमने का शौक होगा लेकिन बजट और समय के अभाव के चलते ऐसा सपना महज कुछ ही लोग पूरा कर पाते है। वही कई बार सटीक जानकारी के अभाव के चलते भी लोग विदेश के शहरों में घूमने का सस्ता अवसर भी गंवा देते है।

दुनिया का सबसे महंगा शहर

आइए जानने की कोशिश करते है दुनिया का सबसे महंगा शहर और सबसे सस्ते शहरों के बारे में जानने की। सबसे पहले दुनिया के सबसे महंगे शहरों की चर्चा करते है।

1. ‘तल एविव’ – दुनिया का सबसे महंगा शहर

दुनिया का सबसे महंगा शहर में सबसे पहला नाम आता है ‘तल ए विव’ या ‘तल एविव‘ का इस शहर को इजराइल का आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। इजराइल आए दिन फिलीस्तीन से संघर्ष करते रहता है। जिसका सबसे ज्यादा असर इसकी आर्थिक राजधानी पर होने वाले सामानों की सप्लाई, मांग, और उत्पादन पर पड़ता है। जिसके परिणाम स्वरूप यहां जीवन जीने का खर्च बढ़ जाता है।

2. पेरिस और सिंगापुर – दुनिया का सबसे महंगा शहर

दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से नाम आता है पेरिस और सिंगापुर का नाम। ये दोनो शहर इनके ऊपर पड़ने वाले पर्यटकों के दबाव और कई प्रकार के वित्तीय सेवाओं को मुहैया कराने के चलते लंबे समय से महंगे शहरों की सूची में शामिल किए जाते है।

3. ज्यूरिख – दुनिया का सबसे महंगा शहर

वही तीसरे नंबर पर ज्यूरिख शहर काबिज है। आपको बता दे ये सभी जानकारी एक प्रसिद्ध संस्था इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई “जीने के लिए सबसे महंगे शहर” नाम की रिपोर्ट पर आधारित है।

दुनिया का सबसे सस्ता शहर

महंगे शहरों के बाद आइए जान लेते गुजारा करने के लिए दुनिया के सबसे सस्ते शहरों के बारे में। इसमें पहला नाम आता है सीरिया की राजधानी डैमिसकस या डैमिस्क का। वहीं दूसरे तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: लीबिया की राजधानी त्रिपोली, उज़्बेकिस्तान की राजधानी तासकंद और ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश का नाम आता है।
वही दुनिया का सबसे महंगा शहर में भारत की बात करे तो अहमदाबाद को सस्ते शहरों की सूची में सातवे स्थान पर रखा गया है।
Share this -