कोरोना महामारी और मंकी फीवर के बाद अब Tomato flue (टमाटर फ्लू) के बढ़ते मामले ने सरकार और लोगों को बड़ी चिंता में डाल दिया है। इस बीमारी के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे है कि अगस्त महीने तक देशभर के साथ 82 से अधिक लोगों को चपेट में लेकर उन्हें मरीज बना चुका है। टमाटर फीवर Tomato flue या tomato fever के सबसे ज्यादा मामले केरल और उड़ीसा में देखने मिलें है। Tomato flue क्या है? आइए जानते है। What is tomato flue
Tomato flue के बढ़ते मामले को देखते हुए 23 अगस्त 2022 को केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर इससे सख्ती से निपटने के निर्देश राज्यों को दिया है। Tomato flue का जन्म कहां हुआ? किस वर्ग पर है टमाटर फीवर का ज्यादा खतरा? और किन बातों का रखें ध्यान जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें
टमाटर फ्लू क्या है?
टोमैटो फ्लू (Tomato flue) या टमाटर बुखार एक प्रकार का बुखार है जो कि आंतीय वायरस (intestinal viruses) के कारण होता है। यह वायरस कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र के कारण आंत को संक्रमित करता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, “यह युवाओं और बड़ों में कम फैलता है क्योंकि उनका प्रतिरक्षा तंत्र सुदृढ़ होता है, जबकि बच्चों में फैलने की संभावना अधिक होती है।
टमाटर फ्लू के लक्षण? Symptoms of tomato flue
टमाटर फ्लू tomato fever के लक्षण को आप आसानी से जान सकते है। इसमें बीमारी के कारण बुखार होता है और त्वचा जैसे कि चेहरे, हाथ और पैरों में लाल धब्बे (rashes) दिखने लगते है। इसके अलावा पूरे शरीर और जोड़ों में दर्द, थकान, डिहाइड्रेशन यानी शरीर में जल की कमी, उल्टी और कई मामलों में डायरिया भी इसके लक्षण के रूप में दर्ज किया गया है।What is tomato flue
टमाटर फ्लू कैसे फैलता है? How tomato flue spread?
Dr Rajiv Dayadevan के अनुसार, टोमैटो फ्लू (tomato flue) सामान्य बुखार की तरह ही वायरल फीवर है। इसलिए यह उसी तरीके से फैलता है जिस तरीके से सामान्य वायरल कोल्ड। जैसे कि व्यक्ति से व्यक्ति संपर्क, उनके चीजों का उपयोग जैसे स्टूल का उपयोग आदि। कई मामलों में बच्चों में डायपर बदलते वक्त अस्पतालों और केयर यूनिट में एक बच्चें से दुसरे बच्चों में संक्रमित होते पाया गया।
टमाटर फ्लू से कैसे बचें? Protection Tomato flue?
टमाटर फ्लू से खान पान में स्वच्छता का पालन करके, हाथों की अच्छी तरह सफाई करके और अपने परिवेश को साफ सुथरा रखकर बचा जा सकता है। इसके अलावा रोगी व्यक्ति से आवश्यक दूरी बनाकर और अपने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजिन) का ध्यान रखकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत डॉ की से विमर्श करें। What is tomato flue
टमाटर फ्लू का खतरा किस पर अधिक? Tomato flue vulnerability
Tomato flue (टमाटर फ्लू) का खतरा खासकर केरल के मामले में उन व्यक्तियों पर ज्यादा देखे गए है जो कोरोना बीमारी से उभरे है। और जिनकी प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर है। इसके अलावा जिन बच्चों का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर है। उनके ऊपर भी इसका खतरा अधिक रहता है। हालांकि बड़ो से ज्यादा इस बीमारी ने बच्चों को अपनी चपेट में लिया है।
टमाटर फ्लू का जन्म कहां हुआ? origin of tomato flue
Tomato fever भारत के केरल की एक क्षेत्रीय बीमारी है। अंग्रेजी में इसके लिए एंडेमिक डिजीज शब्द का उपयोग किया जाता है। Tomato flue का पहला मामला 6 मई 2022 को केरल के कोल्लम जिले में दर्ज किया गया था। तभी से यह बढ़ते क्रम में अब उड़ीसा और उत्तर भारत में फैलना प्रारंभ कर दिया है। WHO के अनुसार, एंडेमिक डिजीज वह बीमारी होती है जो एक क्षेत्र विशेष में फैली होती है।
इस फ्लू को टमाटर फ्लू क्यों कहते है? Why tomato flue called as tomato flue?
टमाटर फीवर या Tomato flue का नाम इस बीमारी के लक्षण को देखकर दिया गया। क्योंकि रोगी मरीज़ में लाल रंग के धब्बे और चकते दिखते है। जैसे कि ऊपर लक्षण में दर्शाया गया है। टमाटर फीवर नाम से कई लोग यह अनुमान लगाने की कोशिश करतें है की यह टमाटर से फैलने वाली कोई बीमारी होगी। जो कि सर्वथा गलत है।
इस आलेख को लोगों तक साझा करें बांटे। ताकि अफवाह और भय का माहौल लोगों के दिमाग में घर न करे। इसके अलावा में आलेख ऊपर दिए गए जानकारियों को सर्वथा पूर्ण नहीं माने और सरकार के दिशानिर्देशों और आईआईएम के सूचनाओं को भी पढ़ते रहे। सोशल मीडिया की भ्रामक अफवाहों से दूर रहे।