छत्तीसगढ़ में भाजपा की जबरदस्त वापसी ने कांग्रेस के कई किलो को ध्वस्त कर दिया है। (Chhattisgarh election results 2023) 50 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा ने सभी को चौका दिया है। उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री, शहरी विकास मंत्री खाद्य मंत्री वन संसाधन मंत्री कृषि मंत्री, जनजाति विकास विभाग मंत्री समेत कुल 9 मंत्रियों के किले भाजपा की सुनामी में ध्वस्त हो गए है।

कांग्रेस के विधान सभा उपाध्यक्ष और 9 मंत्री भाजपा के लहर में किनारे हो गए है-

1. अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव भाजपा के राजेश अग्रवाल से 157 वोटों से हार गए है।

2. दुर्ग ग्रामीण से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को ललित कुमार चंद्राकर ने करीब 15 हजार वोटों से हरा दिया है।

3. साजा से कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को नए प्रत्याशी बिरनपुर के भुनेश्वर साहू के पिता ने ईश्वर साहू ने हरा दिया है।

4. कवर्धा से वन मंत्री मोहम्मद अकबर को विजय शर्मा ने 41 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दे दी है।

5. कोंडागांव से जनजातीय विकास विभाग मंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मंडावी को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने करीब 18 हजार वोटों से शिकस्त दी है।

6. नवागढ़ से लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्रीगुरु रुद्र कुमार को सीट बदलने के बाद भी भाजपा के दयालदास बघेल से करीब 15 हजार वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा

7. कोरबा से राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प ड्यूटी मंत्री जयसिंह अग्रवाल को भाजपा के लखन लाल देवांगन ने 25 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। (Chhattisgarh election results 2023)

8. आरंग से नगरीय विकास मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया को आरंग विधानसभा सीट से खुशवंत साहिब ने करीब 16500 वोटो से हरा दिया है।

9. सीतापुर से खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को उनके परंपरागत सीट पर पूर्व सैनिक एवं नए प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने 17160 वोटों से हरा दिया है। विदित है कि यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट थी जिसे कांग्रेस ने आजादी के बाद से अभी तक कभी नहीं हारा था लेकिन इस भयंकर सुनामी में इसे गवा दिया। (Chhattisgarh election results 2023)

आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपना कोंटा सीट बचाने में कामयाब रहे वही विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चरण दास महंत भी सक्ती सीट बचाने में सफल रहे। जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष संत राम नेताम को केशकाल सीट से IAS से भाजपा में शामिल हुए IAS नीलकंठ टेकाम ने करीबी मुकाबले में लगभग 5500 वोट से शिकस्त दे दी है। जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना सीट जीतने में कामयाब रहे। जबकि दौंडी लोहारा सीट में मंत्री अनिला भेड़िया ने जीत दर्ज की है। (Chhattisgarh election results 2023)

सीतापुर के अलावा इसमें से कई सीट ऐसी है जहां कांग्रेस पिछले 15 से 25 सालों तक अजेय बढ़त बनाई हुई थी लेकिन भाजपा की सुनामी ने सारे किलो को ध्वस्त कर दिया है किसी बड़े दिग्गज नेता ने नहीं बल्कि नए चेहरों ने इन बड़े मंत्रियों को हराया है। राजनीतिक विशेषज्ञों (Chhattisgarh election results 2023) के लिए यह निश्चित ही शोध का विषय है आखिर इतना बड़ा उलट फिर कैसे हुआ?

राजनांदगांव जिले में भाजपा बुरी तरह हारी इसे माना जा रहा है कारण

Share this -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *