रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल की जमानत पर रिहाई (chaitanya baghel release politics) के बाद निकाले गए जुलूस पर करारा कटाक्ष किया है। ठाकुर ने कहा कि चैतन्य का जुलूस निकालकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के साथ खड़ी है और जो जितना बड़ा घोटाला व भ्रष्टाचार करेगा, वह कांग्रेस में उतना ही आगे बढ़ेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के शराब घोटाले में एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य (बिट्टू) की जमानत पर रिहाई (chaitanya baghel release politics) हो गई जबकि दूसरी ओर इसी शराब घोटाला मामले में भूपेश सरकार में मंत्री रहे आदिवासी नेता कवासी लखमा आज भी जेल में बंद हैं। बघेल अब लखमा की खोज-खबर तक नहीं ले रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री रहते हुए बघेल ने ही लखमा के पढ़े-लिखे नहीं होने का फायदा उठाते हुए सारे कागजों पर उनके ही दस्तखत कराए और आज वही आदिवासी नेता जेल में बंद है।  ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सदैव से यही रीति-नीति रही है कि आदिवासियों का शोषण कर उनकी राजनीतिक हत्या करे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और बस्तर के ही आदिवासी नेता पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत अन्य अनेक आदिवासी नेताओं के साथ जो-जो राजनीतिक छल-प्रपंच किया है, वह भी प्रदेश में किसी से छिपा हुआ नहीं है। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचारियों के साथ रही है। वहीं कांग्रेस ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि

कवासी लखमा को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने वाली भाजपा घड़ियाली आंसू मत बहाए

रायपुर /4 जनवरी 2026 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा के संदर्भ में भाजपा के मंत्री रामविचार नेताम और अन्य के द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कवासी लखमा को काल्पनिक शराब घोटाले में फंसा कर जेल भेजने वाली भाजपा उनकी चिंता मत करे उनके मामले में भी न्याय होगा और भाजपाई षड्यंत्र बेनकाब होगा ।पूरा भरोसा है कवासी लखमा भी अदालत के आदेश से शीघ्र रिहा होंगे ।

कवासी को भी न्याय मिलेगा और भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होगा, रिहाई का भव्य जुलूस भी निकलेगा

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब कवासी लखमा की रिहाई (chaitanya baghel release politics) होगी तब भी कांग्रेस उनका भव्य स्वागत करेगी। आज भाजपाइयों को याद आ रहा की कवासी लखमा वरिष्ठ आदिवासी नेता है जब उनको षड्यंत्र पूर्वक ईडी के द्वारा गिरफ्तार करवाया तब उन्होंने इस बात का लिहाज नहीं किया कि कवासी आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ जन प्रतिनिधि है जो लगातार पांच बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे है । जब कवासी की फर्जी मामले में गिरफ्तारी करवाए तब उन्हें आदिवासी समाज के मान अपमान की चिंता नहीं थी तब तो केवल बदले की भावना से एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को जेल भेजवा दिया।

कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि कवासी वृद्ध नेता है बीपी शुगर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीज भी है भाजपा सरकार उनको महीनों हफ्तों जेल से बाहर इलाज करवाने तक नहीं भेजने देती, एक विधायक और बीमार के रूप में उनको जेल में जो विशेष सहूलियतें मिलनी चाहिए राजनैतिक विद्वेष के कारण वह तक तो भाजपा सरकार दे नहीं रही और घड़ियाली आंसू बहा रहे है। (chaitanya baghel release politics)

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं । कवासी के मामले में भी न्याय होगा , भाजपाई षड्यंत्र बेनकाब होगा और बस्तर का आदिवासी शेर एक बार फिर से विधानसभा के अंदर बाहर भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ दहाड़ेगा।

Share this -