एलोन मस्क एक अमेरिकी इंजीनियर, उद्यमी और बिजनेसमैन है। जिन्होंने बेहद ही कम समय में अपने हैरान कर देने वाले तकनीकों जैसे स्पेस एक्स spaceX, टेस्ला Tesla और स्टारलिंक से दुनिया में सनसनी मचा दी है। एलोन मस्क 2022 में दुनिया के सबसे चर्चित व्यक्ति उस वक्त बन गए जब उन्होंने सोसल मीडिया साइट ट्विटर( Elon Musk twitter )को खरीद लिया। इसी गति से यदि वें आगे बढ़ते रहे तो वो दिन दूर नही जब एलोन मस्क का दुनिया के ई कॉमर्स, अंतरिक्ष, ऑटोमोबाइल और सोशल मीडिया पर एकछत्र राज अर्थात एकाधिकार हो जायेगा।
एलोन मस्क दुनिया के लिए क्यों महत्वपूर्ण है? Why is Elon Musk so important?
एलोन मस्क ने क्या किया है? एलोन मस्क की शुरुआत कैसे हुई? एलन मास के पास कुल कितनी संपत्ति है? एलोन मस्क की कंपनियां? और कैसे एलोन मस्क दुनिया की राजनीतिक हवा बदल सकते है? सबकुछ जानेंगे लेकिन इससे पहले एलोन मस्क का जीवन परिचय संक्षेप में जान लेते है।
एलोन मस्क कौन है और वह क्यों प्रसिद्ध है?
Elon Musk एक अमरीकी इंजीनियर, उद्यमी और बिजनेसमैन है जिन्होंने बेहद ही कम समय में अमरीकी व्यापारिक गलियारों में कूदकर बड़े बड़े बिजनस टाइकून के नींद उड़ा दी। एलोन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 28 जून 1971 हुआ था। इनके पिता एरोल मस्क एक इंजीनियर थे जो आफ्रीका के जांबिया में एक माइन के आधे मालिक भी थे। इनकी माता एक मशहूर मॉडल और डाईडिटिशियन थी। इन्होंने 1990 में अपना पहला स्टार्टअप ओपन किया था लेकिन सफलता और प्रसिद्धि 2010 के दशक में मिली जब स्पेस एक्स (spaceX) और टेस्ला (tesla) की क्षमता से दुनिया को चौका दिया।
एलन मास के पास कुल कितनी संपत्ति है?Elon Musk net worth
एलोन मस्क के पास कुल 300 बिलियन डॉलर की संपति है। 21 सितंबर को वे Jeff Bezos को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Richest man in the world) बन गए। ब्लूमबर्ग में प्रकाशित डेटा में यह भी बताया गया था कि आने वाले 5 सालों में उनकी संपति 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। Jeff Bezos Amazon के मालिक है।Jeff Bezos का हाल ही में तलाक़ हुआ था। जिसके चलते Jeff Bezos को अपनी आधी संपत्ति अपनी पत्नी को देना पड़ा था।
एलोन मस्क की कंपनियां? Companies of Elon Musk
एलोन मस्क की सबसे ज्यादा आय करने वाली कंपनियों में स्पेस एक्स (spaceX), टेस्ला(tesla), पे-पल, न्यूरालिंक, बोरिंग कंपनी, ओपन आई और अब ट्वीटर ( Elon Musk buy Twitter ) जैसी कई कंपनियां है।
इसे भी पढ़े: PM किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
एलोन मस्क दुनिया के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?Why Elon Musk is so important?
दुनिया में चाहे ग्रीन एनर्जी के लिए प्रयास हो चाहे निवेश या फिर लोकतंत्र के लिए एलोन मस्क कैसे महत्वपूर्ण है आइए समझते है।
1. निवेश: Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत होने के नाते उनके द्वारा किसी भी देश में किया गया निवेश उस देश की किस्मत चमका सकता है।
2. पर्यावरण हितैषी: Elon Musk की तकनीके पर्यावरण हितैषी होने के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जैसे-सोलर लिंक, इलेक्ट्रिक ऊर्जा से चलने वाली टेस्ला कारें Tesla और स्पेस एक्स spaceX। बढ़ते जलवायु प्रदूषण के दौर में Elon Musk का अभियान, गर्त में जा रही दुनिया के पर्यावरण के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते के लक्ष्य को हासिल करने और पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित करने के लिए Elon Musk बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो सकते है। Elon Musk tesla, और Tesla cars इसमें अहम भूमिका में होंगे।
3. लोकतंत्र समर्थक: Elon Musk दुनिया भर में प्रजातंत्र की स्थापना का समर्थन करते है। Did Elon Musk buy twitter? ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया साइट को खरीदकर वे फ्री स्पीच, लोकतंत्र और लेफ्ट और राइट विचारधारा में संतुलन स्थापित कर सकते है। इस प्रकार Elon Musk दुनिया की राजनीतिक हवा बदलने का भी दमखम रखते है। Elon Musk twitter इसलिए इन दिनों चर्चा मेंं हैै।
4. इंटरनेट तक पहुंच: Elon Musk दुनिया भर के वंचित और गरीब आबादी को इंटरनेट तक पहुंच देकर वे दुनिया में संचार और सूचना क्रांति ला सकते है। सूचना क्रांति लोगो के जीवन में क्रांति लाती है। उनकी स्टारलिंक परियोजना इसी लक्ष्य के साथ शुरू की गई है। उपग्रह आधारित इस योजना द्वारा ऐसे क्षेत्रों तक भी इंटरनेट पहुंचाई जा सकती है जहां अभी तक केबल तार नही पहुंच सके।
5. दुनिया के लिए प्रेरणा: bill gates लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बाद में Jeff Bezos लेकिन Elon Musk जितनी प्रेरणा युवाओं को नहीं दे पाए। एलोन से दुनिया के युवा वर्ग में उद्यमशीलता की प्रेरणा जागेगी और पिछड़े देशों में उद्यमशीलता का माहौल बनने पर वहां की गरीबी, बेरोजगारी और उग्रवाद जैसी समस्याओं से निदान मिल सकती है।
6. एकाधिकारवाद: Elon Musk दुनिया के लिए सकारात्मक और नकारात्मक दोनो साबित हो सकते है। सकारात्मक पहलुओं को ऊपर पड़ा लेकिन नकारात्मक पहलुओं को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता। एकाधिकारवाद पूंजीवाद में एक ऐसी ही बुराई है। जिसमे एक व्यक्ति अपने अधिकारों का गलत फायदा भी उठाने लगता है।
7. लघु उद्यम हतोत्साहित: Elon Musk एक सेट मानक स्थापित कर रहे है। और कई क्षेत्रों में दबदबा कायम कर रहे है ऐसे में दुनिया भर के लघु उद्यम उन क्षेत्रों में काम करने से कराएंगे।
Elon Musk के लिए आने वाले 5 वर्ष बेहद ही नाजुक हो सकते है क्योंकि दुनिया भर में मशहूर होने वाले उद्यमी के खिलाफ अन्य पूंजीपति की साजिशे भी शुरू हो जाती है।